February 10, 2026
murder
रोहतक जिले के बोहर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन अर्बन स्टेट थाना पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
बोहर गांव में पूजा का अपने पति सुनील के साथ देर रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें पति सुनील ने पूजा के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। उसे आनन-फानन में रोहतक पीजीआई ले जाया गया।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद अर्बन स्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। यही नहीं पुलिस ने मृतका के मायके वालों को भी बुला लिया और उनके बयान दर्ज किए गए।
अर्बन स्टेट थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में सुनील ने अपनी पत्नी की हत्या की है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि हत्या के क्या कारण रहे हैं। लेकिन सुनील की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी और उसी के पश्चात यह पता चल पाएगा कि किन कारणों की वजह से सुनील ने पूजा की हत्या की है।
पूजा के मायके वालों के बयान दर्ज कर सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *