September 20, 2024

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने प्रदेश में पंचायत चुनाव एक साथ और एक चरण में करवाये जाने की मांग सरकार से की है। नफे सिंह राठी का कहना है कि प्रदेश की बीजेपी सरकार पंचायत चुनाव दो चरणों में करवानी चाहती है। दो चरणों में चुनाव करवाने से सरकार का खर्च बढ़ेगा। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सरपंचों पर दबाव डालकर पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव जीतने के लिए ये चल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव दो चरणों में कराने की बातें सामने आ रही हैं। जिसका इनेलो विरोध कटेगी। नफे सिंह राठी ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में इनेलो जिला परिषद का चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी। इनेलो  जिला परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी है। राठी ने कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। राठी ने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।

प्रदेश में एफआईआर की संख्या दोगुनी बढ़ गई है। लेकिन लोगों को न्याय नहीं मिल रहा। राठी का कहना है कि प्रदेश में ऐसी सरकार जिसे सिस्टम ही नही चलाना आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *