September 20, 2024

होड़ल अपराध जांच शाखा प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को उनकी टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर होड़ल के डबचिक मोड़ से दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने 35 देसी पिस्टल, 6 देसी कट्टे कुल 41 अवैध हथियार सहित 11 मैगजीन अलग से बरामद की थी। यह आरोपी अवैध हथियार मध्य प्रदेश से लेकर आए थे और उटावड़ का नगला थाना कोसीकला, पलवल, मेवात और दिल्ली में उन्हें यह सप्लाई करने थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुरा थाना सेंधवा जिला बड़वानी मध्य प्रदेश निवासी किलोर सिंह व जाम सिंह के रूप में हुई थी।

बरामद अवैध हथियार के स्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके 7 दिन के रिमांड पर लिया था। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मध्य प्रदेश में स्थित उनकी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए अवैध हथियार बनाने के उपकरण सहित डेढ़ दर्जन औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की फैक्ट्री से भट्टी मैगजीन एवं पिस्टल बनाने के अलग-अलग फरमा, हथोड़ा, आरी लोहा संडासी, रेती ,तुरफान छेनी, दो लोहा पाइप, मैगजीन बनाने का फरमा, चिमटा पत्ती, पिस्टल फरमा, गोल रेती, छेनी, आरी का ब्लेड, रेगमार लोहा सूबा, लोहा चद्दर, मैगजीन का स्प्रिंग, एक भट्टी व पंखा बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि यह आरोपी इन अवैध हथियारों को उटावड का नगला कोसीकलां यूपी निवासी आरिफ़ उर्फ चुररी व नौ गांव यूपी निवासी कुलदीप को सप्लाई करता थे और वह अवैध हथियारों को आगे सप्लाई करते थे। पुलिस द्वारा फरार चल रहे हो इन दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पकड़े गए दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *