September 20, 2024
बहादुरगढ़ के बालोर गांव में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। 24 घण्टे में ही सदर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की ये गुत्थी सुलझाने काम किया है। मृतक उमेद की हत्या उसी के साथी गार्ड सुशील और अभिषेक ने की थी। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि मृतक उमेद और आरोपी सुशील व अभिषेक साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान मृतक उनके साथ गाली गलौच करने लगा जिसके बाद गुस्से में सुशील और अभिषेक ने ईंट मारकर उमेद की हत्या कर दी और हत्या के बाद दोनों मौके स फरार हो गए। पुलिस ने अपनी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हम आपको बता दें कि मृतक सिक्योरिटी गार्ड  उमेद का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था । सिक्योरिटी गार्ड के सिर चेहरे और हाथों पर चोटों के गंभीर निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गईथी।   मृतक उमेद हलालपुर गांव का रहने वाला था और हाल फिलहाल एसएस बिल्डर्स के यंहा सिक्योरटी गार्ड का काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *