September 20, 2024

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हाण्डा पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार ने इस बार कावड़ यात्रा के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना किया है और इसके लिए पोर्टल का लिंक जारी किया है। इस पोर्टल पर आधार कार्ड सहित कई जरूरी जानकारी भरनी आवश्यक है।

                हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं ने पंजीकरण शुरू कर दिए है। इसे देखते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है और उत्तराखंड सरकार के पोर्टल से मिलते – जुलते कई पोर्टल बना लिए है। यही नहीं , पोर्टल से जानकारी चोरी कर वे श्रद्धालुओं को काल भी कर रहे हैं। इसके चलते साइबर ठगी की आशंका बढ़ गई है। हरियाणा पुलिस के साइबर सेल ने इस तरह की ठगी के प्रति अलर्ट जारी किया है और यात्रियों को सही पोर्टल पर ही पंजीकरण करने की सलाह दी है।

                कांवड़ यात्रा पर जाने वालों को पंजीकरण के लिए उत्तराखंड सरकार के पोर्टल में अपनी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी है उसमें पूरे पते के साथ ही आधार कार्ड का नंबर वोटर कार्ड का नंबर और दो परिचितों के मोबाइल नंबर भी देने है। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस श्रद्धालुओं के स्वजन से संपर्क कर सकेगी। हरियाणा साइबर सेल के अनुसार साइबर ठगों ने उत्तराखंड सरकार के इस पोर्टल से मिलते – जुलते नाम चाले पोर्टल बना लिए है।

साइबर ढंग श्रद्धालुओं या उनके द्वारा दिए गए अन्य नंबरों पर संपर्क करके लोगों से टगी कर सकते हैं। वह यात्रा पंजीकरण में जरूरी जानकारी मागने के नाम पर लोगों के खाते से सबंधी जानकारी या औटीपी प्राप्त कर सकते हैं। इसके चलते पुलिस ने लोगों को अलर्ट किया है। यह है सही पोर्टलं साइबर सेल के अनुसार पंजीकरण के लिए सही पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *