September 19, 2024

03 जुलाई 2022 को थाना सदर अम्बाला क्षेत्र लिंक रोड़ माणकपुर अम्बाला शहर के पास से पिता और पुत्र पर पिस्टल से गोली चलाकर घायल करते हुए आई0-20 कार लूटने की वारदात में पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त सज्ञंान लिया और निरीक्षक सी0आई0ए0-1 सन्दीप कुमार के नेतृत्व में साईबर सैल अम्बाला व सी0आई0ए0-1 की सयुंक्त टीम गठित कर निर्देश दिए थे कि आरोपी को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए और भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ऐसे क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबन्ध किए जाएँ। संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष तथ्य जुटाए गए।

गत दिवस 07 जुलाई 2022 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व कार्यवाही करते हुए आरोपी नाजरगिर पुत्र ऐकमगिर निवासी गावँ नलामकलाँ थाना सदर राजपुरा पटियाला पंजाब उम्र 42 वर्ष को लूटी गई आई-20 कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 03 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता गुलशन कुमार निवासी पालिका विहार अम्बाला शहर ने 03 जुलाई 2022 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 03 जुलाई 2022 को माणकपुर रोड़ अम्बाला शहर के पास आरोपी अज्ञात ने उस पर व उसके पुत्र पर गोली चलाकर घायल करते हुए आई0-20 कार लूट ली है। इस शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार आरोपी को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतू सयुंक्त टीम का गठन किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि उसने 03 जून 2022 को डेराबस्सी पंजाब से एक एक्टिवा चोरी की। 12 जून 2022 को मोहाली पंजाब एयरपोर्ट रोड पर गन प्यान्ट पर एक लड़की से स्कूटी छीनी थी और एक बड़ी वारदात करने की फिराक में था।

03 जुलाई 2022 को उसने लिंक रोड मानकपुर अम्बाला शहर से पिस्टल से दो गोलियाँ चलाकर आई-टवन्टी कार लूटी थी जिसमें उसने पिता व पुत्र को घायल किया था। उसके बाद उसने कार घर पर छिपा कर रखी और 07 जुलाई 2022 को आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही सी0आई0ए0-1 अम्बाला की पुलिस टीम ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में समाना पटियाला रोड पर आई-टवन्टी कार सहित काबू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *