February 11, 2026
murder

मामला सोहना के एमवीएन सोसाइटी के समीप का है जहां पर दो युवक अपनी बाइक पर जा रहे थे इसी दौरान सोसाइटी के समीप एक तेज गति से आ रहे अज्ञात डंपर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि बाइक पर सवार एक युवक का हाथ उखड़ कर  वाहन के साथ ही चला गया। करीब 5 किलोमीटर दूर गांव निबोठ के समीप उसका हाथ पड़ा हुआ मिला है।

घायल युवक को सोसायटी के लोगों ने सोहना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर नागरिक अस्पताल मैं घायल युवक के लिए  इलाज तो दूर की बात पट्टियां तक भी नहीं मिली ।कटे हाथ को रखने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास बर्फ तक भी नहीं थी। सोसाइटी के लोगों ने अपने घरों से  बर्फ मंगा कर उसे पैक किया। सोहना नागरिक अस्पताल में दोनों ही घायलों को सोहना से रेफर कर दिया एक ही रास्ते में मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि नागरिक अस्पताल में किसी भी तरह की घायलों को सुविधा नहीं दी गई। वहीं दूसरी तरफ बताया गया  टोल को  बचाने के लिए काफी संख्या में इस मार्ग से डंपर में ट्रक गुजरते हैं ।जिनकी बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा जिससे आए दिन बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *