February 11, 2026
IMG-20220705-WA0015

मंगलवार को गृह मंत्री विज के आवास पर निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाली कैथल और गोहाना से नवनियुक्त चेयरपर्सन सहित भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। कैथल से नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, सुरेश गर्ग, मुनीष, आदित्य बलविंद्र, संदीप गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री विज से मुलाकात की।

इसी प्रकार गोहाना से नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी के पति इंद्रजीत विरमानी, पूर्व एचपीएससी सदस्य डा. केसी भांगड़, डा. धर्मवीर, गुलशन विरमानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा की जीत में गृह मंत्री अनिल विज की खास भूमिका रही है। उन्होंने कहा गृह मंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा समूचे हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है जोकि उनके लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *