September 19, 2024

                पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित होंडा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए बुड़िया गेट चौकी ने आरोपी संजू वैश पुत्र राजकुमार बस्ती अंबाला, अंबाला कैंट हाल निवासी लोहारन मोहल्ला झंडा चौक गुरुद्वारा के पास जगाधरी को काबू किया है। आरोपी पर 1 जुलाई को 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। यह कार्रवाई जगाधरी की एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुई थी।

                 महिला ने शिकायत दी थी कि उसके भाई (पीड़िता का मामा) ने उसकी बेटी के साथ ढाई महीने तक गलत काम किया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 1 जुलाई को  15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। दुष्कर्म का आरोप सगे मामा पर लगा था।                    .

           जब किशोरी बीमार हुई और परिवार उसे अस्पताल लेकर गया। वहां किशोरी ढाई माह की गर्भवती मिली। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगाधरी क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला की बेटी कई दिनों से बीमार थी। जिस पर उसे अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर गई। जहां पर डाक्टर ने जांच की और बताया कि किशोरी करीब ढाई माह की गर्भवती है। उसने अपनी बेटी से बात की और इस बारे में पूछा, तो बताया कि ढाई माह पहले अंबाला कैंट निवासी मामा घर पर आए थे।

             इस दौरान मामा ने उसे डरा धमकाकर गलत काम किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस वजह से वह चुप रही। अब मामला खुलने पर महिला अपनी बेटी को लेकर थाने में पहुंचे और अपने ही आरोपी भाई के खिलाफ शिकायत दी। इंचार्ज गुरदयाल सिंह के मुताबिक पीड़िता व आरोपी का मेडिकल व डीएनए करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *