June 25, 2025
rainfall

IMD ने हरियाणा के कई जिलों में 6 और 7 जुलाई को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। 6 जुलाई को सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और करनाल में 100 एमएम के बीच बरसात हो सकती है। हालांकि 4 व 5 जुलाई को भी कई स्थानों पर कुछ समय के लिए हल्की बारिश संभव है।

5 जुलाई की शाम से प्रदेश में अच्छी बरसात के लिए बादलों की गतिविधि शुरू हो जाएगी। रात को भी अच्छी खासी बरसात की संभावना बनी रहेगी।

दूसरी तरफ मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन में 6 जुलाई को यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत में और 7 जुलाई को पंचकूला में भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है।

हालांकि मौसम विभाग 6 व 7 जुलाई को पूरे हरियाणा में बरसात की उम्मीद लगाए हुए है। इससे पहले 5 जुलाई की रात को भी कई जिलों में अच्छी बरसात हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *