February 11, 2026
death dead body murder

कल रात अंबाला सेंट्रल में 21 वर्षीय बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पॉक्सो एक्ट मामले के आरोपी गुरमीत सिंह को सोमवार को ही अंबाला सेंट्रल जेल लाया गया था। कल देर शाम जब बंदियों की गिनती हो रही तब गुरमीत सिंह फांसी के फंदे पर पेड़ से लटका मिला। जिसे आनन फानन में जेल प्रशासन द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम एक बंदी ने फांसी लगाकर जेल में आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा यमुनानगर निवासी मृतक आरोपी पर थाना पंजोखरा में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामला कोर्ट में विचाराधीन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *