January 26, 2026
haryana khelo

पंचकूला के में खेलो इंडिया गेम्स के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा खेल अकादमी बनाने की घोषणा की। अकादमी में देश भर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला में एक होस्टल खोला जाएगा, जिसमें 200 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की मेजबानी मिलनी हरियाणा के लिए शुभ रही। हरियाणा 52 स्वर्ण, 39 रजत व 46 कांस्य पदकों के साथ खेलो इंडिया का नया चैम्पियन बना। हरियाणा की कुल पदक संख्या 137 है। हरियाणा ने कुश्ती में सबसे ज़्यादा 38 पदक जीते।

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया में हरियाणा के मेडल विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली ईनाम राशि को भी डबल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपए, सिल्वर मेडल विजेता को 60 हजार रुपए और ब्रोंज मेडल लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने खेलों में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं के परिणाम से स्पष्ट है कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की भरमार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *