अगल-अलग सीटों कैटेगरी में नई सीटें बांटी, जनरल के 582 पद हुए
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2024 के तहत प्राथमिक शिक्षक (PRT) मेवात कैडर भर्ती को लेकर एक अहम बदलाव जारी किया है। यह बदलाव पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश (CWP No. 14598 of 2025) के अनुपालन में किया गया है, जिसके बाद कैटेगरी-वाइज पोस्ट का पुनर्विभाजन किया गया है।
अब कुल पदों की संख्या 1456 निर्धारित की गई है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार नई सीटों का बंटवारा किया गया है। सामान्य वर्ग में 582 पद, अनुसूचित जाति (SC( 285 पद, BCA 228 पद, BCB: 155 पद और EWS के तहत 146 पदों का प्रावधान किया गया है।
ECM के लिए अलग से रिजर्वेशन
एक्स सर्विसमैन (ESM) के लिए भी अलग से आरक्षण तय किया गया है, जिसमें Gen, SC, BCA और BCB कैटेगरी के अनुसार पद शामिल हैं। PWD (दिव्यांग) के लिए 4% आरक्षण के तहत कुल 58 पद निर्धारित किए गए हैं, जो अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात सिर्फ यह है कि भर्ती से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेटेड जानकारी के अनुसार अपनी तैयारी और डॉक्यूमेंटेशन सुनिश्चित करें।