- PMT से पहले होगा वेरिफिकेशन, छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
- चेयरमैन बोले- तैयारी में लगे रहे
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एक तरफ जहां पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्तियों के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया हैं। अब ग्रुप सी में बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन से छूटे अभ्यर्थियों के वेरीफिकेशन भी शुरू किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से पहले पूरी की जाएगी। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर इस चारे में जानकारी दी।
5500 पदों के लिए करीब दो लाख 70 हजार युवाओं की तरफ से आवेदन किया
हरियाणा में कांस्टेबलों के 5500 पदों के लिए करीब दो लाख 70 हजार युवाओं की तरफ से आवेदन किया गया है। इनमें से बहुत से ऐसे हैं जिन्होंने सीईटी ग्रुप-सी के लिए वर्ष 2025 में परीक्षा दी थी।
सीईटी ग्रुप सी 2025 की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था
आयोग के चेयरमैन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का सीईटी ग्रुप सी 2025 की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था और उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ है। उन सभी का बायोमेट्रिक सत्यापन पीएमटी से पूर्व कराया जाएगा। हिम्मत सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को दुविधा में पडते की जरूरत नहीं है। बायोमेट्रिक के बाद पीएमटी की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।