April 7, 2026
7 april 1
  • फसल को सुरक्षित रखने की सलाह; 2 दिन खराब रहेगा मौसम

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में सोमवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार रात हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और भिवानी सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा बाकि इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कल 8 मई को भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम बदलाव का सीधा असर गेहूं कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल, सब्जियों और बागवानी पर पड़ सकता है।

आज सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और कैथल में तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

किसानों के लिए चेतावनी

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। सब्जियों और फलदार पौधों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए कवर का इस्तेमाल करें। तेज हवा से खड़ी फसल गिरने का भी खतरा है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

हरियाणा में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। कई जिलों में दिन का तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बारिश की संभावना के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही। आने वाले दो दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है।तेज हवाओं और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से नीचे बना हुआ है। रात का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बादल और ठंडी हवाएं रात के मौसम को सुहावना बना रही हैं।हालांकि, अचानक बदलते मौसम के कारण तापमान में और गिरावट भी संभव है। इसका असर फसलों और आम जनजीवन पर पड़ सकता है, खासकर उन किसानों पर जिन्होंने हाल ही में कटाई की है।