April 3, 2026
3 april 1
  • नूंह में सड़क पर सफेद चादर बिछी, पानीपत में आंधी
  • 8 जिलों में 2 घंटे का रेड अलर्ट

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। भिवानी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई। नूंह, पानीपत और फरीदाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे। नूंह में सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। हिसार में बूंदाबांदी हुई। फतेहाबाद में तेज आंधी चली।

सिरसा में गुरुवार देर रात तेज बारिश हुई

सिरसा में गुरुवार देर रात तेज बारिश हुई। यहां एक मकान पर बिजली गिरने से एक युवती घायल हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने रात 8 बजे तक गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 8 जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

सिरसा में घर पर बिजली गिरी, 1 घायल

सिरसा के तरकांवाली गांव में गुरुवार रात बिजली गिरने से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के बिजली उपकरण जल गए, मकान में दरारें आ गईं और एक युवती घायल हो गई। हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
घटना चंदुराम वर्मा के घर पर हुई। चंदुराम ने बताया कि बिजली सीधे घर की पानी की टंकी को चीरते हुए चौबारे पर गिरी, जिससे घर के चारों ओर गहरी दरारें पड़ गईं।

बिजली गिरने से घर के सभी बिजली उपकरण जलकर नष्ट हो गए

बिजली गिरने से घर के सभी बिजली उपकरण, जिनमें पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज और एलसीडी शामिल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।  घटना के समय ज्योति (18) घर का काम कर रही थी और बिजली के झटके लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।