March 28, 2026
28 march 9
  • चंडीगढ़ शो में ढांडा न्योलीवाला ने सुनाया किस्सा
  • लेक्चरर ने लुक पर किया था कमेंट

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई कंट्रोवर्सियल नहीं, बल्कि मोटिवेशन और इमोशन से भरे उसे किस्से का है, जिसे रैपर ने चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह हुए एक लाइव शो के दौरान सुनाया। इस किस्से को सुनने के बाद ऑडियन्स भावुक हो गईं।

रैपर की स्टोरी का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सभी रैपर ढांडा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ढांडा ने बताया कि हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी कमजोर अंग्रेजी और अलग लुक के चलते क्लास में उनका मजाक उड़ाया गया था।

मजाक उड़ाने वाला कोई और नहीं था, बल्कि लेक्चर लेने आए टीचर खुद थे। टीचर ने उनका लुक देखकर कहा था- ‘फौज में लग जा, यहां क्या कर रहा है’। ढांडा ने कहा- जो लोग उस दिन मुझ पर हंसे थे, मैं आज उनसे ज्यादा कामयाब हूं। इसके पीछे कारण है कि उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

चंडीगढ़ लाइव शो में सिंगर-रैपर ढांडा न्योलीवाला ने कही तीन बातें…

इंट्रोडक्शन में कोई जज बनने की कह रहा था कोई डॉक्टर 

रैपर ढांडा न्योलीवाला ने बताया कि उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में एडमिशन लिया था, जबकि उनकी अंग्रेजी काफी कमजोर थी। करीब एक महीने बाद क्लास में नए स्टूडेंट्स के साथ इंट्रोडक्शन हुआ। हर कोई अपने सपनों के बारे में बता रहा था। कोई डॉक्टर, कोई जज तो कोई इंस्पेक्टर बनने की बात कह रहा था।

लेक्चरर के लुक और हेयर स्टाइल पर कमेंट करने पर सब हंसे

ढांडा ने बताया कि उनकी बारी आने से पहले ही लेक्चरर ने उनके हेयरकट और शरीर को देखकर कहा-“फौज में लग जा, यहां क्या कर रहा है”। यह सुनकर पूरी क्लास हंसने लगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज लोग हंसते हैं, उसी तरह उस दिन क्लास में भी उनका मजाक बना।

ढांडा बोले- मुझे पता था क्या बनना है, विजन क्लियर था 

रैपर ढांडा ने बताया कि उस समय उनका विजन बिल्कुल क्लियर था। उन्होंने रैप सुनना शुरू किया और अपनी स्किल पर लगातार काम किया। ढांडा ने कहा, “आज जो लोग उस दिन मुझ पर हंसे थे, मैं आज उनसे ज्यादा कामयाब हूं।” इतना ही नहीं रैपर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि दूसरों की बातों से निराश होने के बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है।

ढांडा के अप्रैल में इंडिया में कई शो होंगे

दरअसल, ढांडा न्योलीवाला इंडिया में अपने शो कर रहे हैं। उनका पहला शो जयपुर में 28 फरवरी को हुआ। पहले शो में ही उस समय धमाल मचा था जब एक्टर रणबीर हुड्‌डा स्टेज पर आए थे। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने सिंगर ढांडा न्योलीवाला के लाइव कॉन्सर्ट में जमकर ठुमके लगाए थे।

एक्टर रणदीप हुड्‌डा ने सॉन्ग नाइफ ब्राउट पर डांस करते हुए स्टेज पर सरप्राइज एंट्री ली थी। दोनों ने मिलकर डांस किया। गीत संगीत का खुमार चढ़ा तो रणदीप ने अपनी जैकेट उतार दी और सिंगर न्योनीवाला के साथ स्टेज पर ही सपाटे लगाए।

यह देख दर्शक खूब उत्साहित नजर आए थे। इसके बाद ढांडा ने 13 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में शो किया। 21 मार्च को चंडीगढ़ में शो किया। आज 28 मार्च को उनका शो देहरादून में है और मुंबई में 4 अप्रैल को उनका इंडिया टूर का अंतिम शो है।

ढांडा न्योलीवाला की ये एल्बम भी हो चुकी बैन

रैपर ढांडा न्योलीवाला के गाने ‘इल्लीगल’ (Illegal) और ‘रशियन बंदना’ हरियाणा सरकार की ओर सो बैन किए गए हैं। इनमें गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। यह कार्रवाई मासूम शर्मा और अमित सैनी रोहतकिया जैसे अन्य सिंगर्स के गाने बैन होने के बाद की गई थी।

उनका ‘इल्लीगल’ गाना 19 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था, जिस पर 22 लाख 72 हजार (2.2M) से ज्यादा व्यूज आ चुके थे। नाइफ ब्रोज गाने पर एक साल के अंदर 12 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ढांडा की हरियाणवी रैपर कुलवीर दनौदा उर्फ केडी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी भी हो चुकी है।

वहीं, ढांडा न्योलीवाला ने मैं गिरा होया बंदा जमा नीच बल्लिये, ‘जट रूबीकॉन, रिगरेट, अप-टू-यू जैसे हिट गाने दिए हैं, जिनके व्यूज मिलियंस में हैं। वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।