March 27, 2026
27 march 2
  • तेज हवाएं चलेंगी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह, तापमान में उतार-चढ़ाव

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। कल वीरवार 26 मार्च की शाम को अचानक मौसम बदल गया और दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल व आसपास के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को सुबह के समय गुरुग्राम और फरीदाबाद में बिजली कड़कने के साथ कुछ देर जमकर तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिसका असर अब पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

28 और 29 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार , लेकिन 29 मार्च को फिर से व्यापक स्तर पर मौसम खराब होने की संभावना है। 30 मार्च को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट और मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।

जानिए कैसा रहा प्रदेश का अधिकतम-न्यूनतम तापमान…

न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री बढ़ा
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ तापमान सामान्य से करीब 2.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। करनाल में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में यह 16 से 20 डिग्री के बीच रहा।भिवानी, रोहतक और गुरुग्राम जैसे जिलों में तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। रात के तापमान में यह बढ़ोतरी बादलों की आवाजाही और नमी के कारण मानी जा रही है।गुरुग्राम में सुबह के समय बारिश के दौरान हाईवे पर गुजरते वाहन।

अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी
हरियाणा में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में औसतन 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई और तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस नूंह में रिकॉर्ड किया गया। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व रोहतक में तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहा।वहीं चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिन के तापमान में यह बढ़ोतरी साफ मौसम के कारण रही, लेकिन आगामी दिनों में बारिश और बादल छाने से इसमें गिरावट आने की संभावना है।