- बुलडोजर से अवैध घर तोड़ने पहुंचे थे निगमकर्मी, विरोध में ऊपर चढ़ा
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के सोनीपत में एक युवक अचानक 250 फुट बड़े बिजली के टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वो हल्ला करने लगा। दरअसल, निगमकर्मी बुलडोजर लेकर सरकारी जमीन से उसके अवैध कब्जे वाले घर को हटाने पहुंची थी, जिसका वो विरोध कर रहा था।
युवक के हाईवोल्टेज ड्रामे के चलते मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई रोक दीं। इसके बाद हालात को संभालने के लिए उसे अधिकारी समझाने लग गए। उन्होंने काफी समय तक उसे नीचे आने तक कहा।
मामला लंबे समय से चल रहे जमीन अधिग्रहण विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें अदालतों के फैसले भी आ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा।
टावर पर चढ़कर किया विरोध
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-44 से सटे गांव असवारपुर के रहने वाले सुनील ने जैसे ही प्रशासनिक टीम को बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचते देखा, वह सीधे बिजली के टावर पर चढ़ गया। उसकी इस हरकत से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई रोकते हुए व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।