March 20, 2026
20 march 13
  • गुरुग्राम पुलिस ने गुजरात से पकड़ा, 9 साल पहले भारत आया
  • बंगाल में बनवाए फर्जी कागजात

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में स्कूलों को झूठी ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक बंगलादेशी नागरिक को अरेस्ट किया है। वह 9 साल पहले भारत आया था और फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवा कर रह रहा था। पुलिस आरोपी को गुजरात से पकड़ कर लाई है।

आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (30) रुप में हुई है। आरोपी ने 12वीं तक की पढ़ाई की है, और वह बांग्लादेश का रहने वाला है। फिलहाल वह श्रीपल्ली बाजार, गोविन्दपल्ली जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम-बंगाल में रह रहा है। उसने 28 जनवरी को गुरुग्राम के कई स्कूलों में बम होने की ईमेल भेजी थी।

फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाए

आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था। शुरुआत में यह मारुति कंपनी में मजदूरी करता था। आरोपी को डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स इत्यादि की जानकारी है। यह पिछले 5 वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है।

लगभग 300 जीमेल आईडी भेजी

यह एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था जहां पर इसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ। जिसने इससे जीमेल आईडी मांगी। इसके बदले में इसको USDT देने की बात कही। इसके बाद इसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई। जिसके बदले इसको करीब 250 USDT क्रिप्टो करेंसी के रूप में मिले थे। इन्होंने एक मेल आईडी का प्रयोग इस घटना में स्कूलों में बम होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया।