March 18, 2026
17 march 8
  • बोले- गानों में ही अच्छे लगते हैं हथियार-परचे, जेल में कोई अचार भी नहीं देता है

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : पंजाबी सिंगर बब्बू मान गन कल्चर व हथियारों को प्रमोट करने वाले कई गीत गा चुके हैं। हालांकि अब वो ऐसे गीतों को गाने से परहेज करते हैं। बब्बू मान तो अब युवाओं को हथियारों से दूर देने के लिए प्रेरित करने लगे हैं।

हाल ही में उन्होंने मलेरकोटला के लाइव शो में युवाओं को यहां तक कह दिया कि हथियार-परचे गानों में ही अच्छे लगते हैं, जेल में कोई अचार भी नहीं देता। पंजाब पुलिस ने इस क्लिप को अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करके बब्बू मान को ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर पेश किया है।

पुलिस ने मान को एक ‘पॉजिटिव इन्फ्लुएंसर’ और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश करते हुए युवाओं को गन कल्चर से दूर रहने का संदेश दिया है। पुलिस का मकसद युवाओं को यह समझाना है कि अपराध की राह पर चलने का अंजाम सिर्फ बर्बादी है।

एंटी गन कल्चर मुहिम को किया प्रमोट
बब्बू मान ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ताकत को शिक्षा और रचनात्मक कार्यों की ओर मोड़ें। उन्होंने कहा कि असली बहादुरी समाज के लिए एक मिसाल बनने में है, न कि अपराध की दुनिया में नाम कमाने में। पंजाब पुलिस ने इस क्लिप के जरिए ‘एंटी-गन कल्चर’ मुहिम को प्रमोट करने की कोशिश की है, ताकि राज्य के युवा अपराध की चमक-धमक से प्रभावित होकर अपना भविष्य न बिगाड़ें।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखी ये 2 अहम बातें…

असल जिंदगी में हथियारों व परचों से दूर रहें: पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस क्लिप के साथ लिखा है कि एक पंजाबी गायक ने पंजाब की युवाओं को महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि हथियारों और केस-मुकदमों (परचों) वाली बातें गानों में ही अच्छी लगती हैं, लेकिन इन्हें असल जिंदगी में नहीं अपनाना चाहिए।

अपनी ऊर्जा को पॉजिटिव फील्ड में लगाएं: पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि बब्बू मान ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अच्छे कार्यों में लगाएं। युवा समाज के लिए एक सकारात्मक मिसाल बनें।

बब्बू मान की वीडियो में कही गई बातें सिलसिलेवार जानिए…

अच्छी किताबें पढ़ो, अच्छी बातें करो: पंजाबी सिंगर ने मलेरकोटला में एक लाइव शो में यूथ से कहा कि अच्छी किताबें पढ़ो और अच्छी बातें करें। गलत रास्ते पर न जाएं उससे कुछ हासिल नहीं होता।

असले वाले गीत सुन के यहीं छोड़ दिया करें: बब्बू मान ने कहा कि असले वाले गीत सुन के यहीं छोड़ दिया करो। ये बातें तो सिर्फ गानों में ही अच्छी लगती हैं। इसे अपने दिल व दिमाम में में न उतारें और उस रास्ते पर न चलें।

पर्चा होने पर बाप भी नहीं बुलाता: बब्बू मान ने शो के दौरान कहा कि जब पर्चा हो जाता है तो न घर में बाप बुलाता है और न ही पड़ोसी बात करता है। जेल होने पर अपने ही दूर हो जाते हैं और कोई सही तरीके से मिलता तक नहीं है।

जेल में कोई अचार देने नहीं आता: बब्बू मान ने कहा कि पर्चे होने के बाद जेल होती है। जेल में कोई पंजीरी देने नहीं आता है। किसी को फोन करोगे कि भाई जरा अचार भेजे देते। उसके बाद दो ताने सुनने को मिलेंगे और कोई जेल में अचार देने नहीं आएगा।

अपनों के लिए लड़ना सीखो: बब्बू मान ने वीडियो के अंत में कहा कि अपने लिए लड़ोगे तो तुम्हें तुम्हारा गांव ही जानेगा या तुम्हारा अहम जानेगा। अपनों के लिए लड़ोगे तो दुनिया जानेगी, सम्मान करेगी और सतकार देगी। अच्छे कर्म करो