- करनाल हर्षा सिनेमा में शाम को पौने पांच पहला शो, ट्रेलर जारी
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : यशबाबू एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, “टूवे” एक ऐसी फ़िल्म है जो समाज के एक बहुत बड़े और संवेदनशील मुद्दे को उठाती है। यह फ़िल्म उन लड़कियों की कहानी है जो अपने परिवार की गलत तरीकों से कमाई दौलत और ताकत के नशे में आकर एक शरीफ लडक़े का बलात्कार कर देती हैं और फिर अपने परिवार की ताकत का इस्तेमाल करके बच निकलने की कोशिश करती हैं।
इंस्पेक्टर हीरा और हवलदार मोती चाचा उस लडक़े को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते हैं
फ़िल्म की कहानी मे मोड़ तब आता है जब इंस्पेक्टर हीरा और हवलदार मोती चाचा उस लडक़े को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ते हैं। लेकिन क्या उन लड़कियों को उनके किये की सजा मिलेगी? क्या उनका परिवार सच जान कर भी इनकी तरफदारी करेगा? क्या एक मासूम शरीफ लडक़ा जिस पर जुल्म हुआ है, वो समाज में हंसी का पात्र बनेगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी जो 13 मार्च 2026 को देशभर के 500 से ज़्यादा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।इस फ़िल्म में आपको करनाल ब्रेकिंग न्यूज़ की मीडिया रिपोर्टिंग की भागीदारी भी दिखाई देगी!
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है
टूवे में गुरलीन चोपड़ा, मिलिंद गुणाजी, सुधा चंद्रन, विजय पाटकर, पंकज बेरी, देवयांशी डे, डी. रंधावा, मन्नत सिंह, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जानवी सांगवान, विजय खेपर, राजिन्दर वर्मा, आरव वधवा, जीतराय दत्त, संदीप सिंघल जैसे अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।
यशबाबू एंटरटेनमेंट की ये 7वीं फिल्म है
फ़िल्म कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा हैं। यशबाबू एंटरटेनमेंट की ये 7वीं फिल्म है जो सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली है। इंपा थिएटर में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर प्रोड्यूसर राजिन्दर कुमार वर्मा के अलावा पंकज बेरी, गुरलीन चोपड़ा, डी. रंधावा, नेहा वर्मा, अर्चना गोल्डस्मिथ, जीतराय दत्त, अंजना नाथन, विजय पाटकर, गुलशन पांडे, बनवारी झोल, विश्वजोत, यश भारद्वाज, हितेश शर्मा सहित कई कलाकार मौजूद थे. कई अतिथि भी यहां उपस्थित हुए. राजिन्दर कुमार वर्मा हरियाणवी फिल्म गुड़िया भी बना रहे है ।संगीतकार विशाल शेलके भी ट्रेलर लॉन्च पर उपस्थित हुए उन्होंने इस फ़िल्म का रोमांटिक गीत गाकर सुनाया।
गुरलीन चोपड़ा ने फिल्म मे एक वकील की भूमिका निभाई है
गुरलीन चोपड़ा ने फिल्म मे एक वकील की भूमिका निभाई है। जो डी. रंधावा का केस लड़ती हैं। उन्होने कहा कि फिल्म मे मनोरंजन के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी है। ड्रग्स के खिलाफ इसमे आवाज उठाई गई है। किस प्रकार ड्रग्स के आदी लोग तबाह होते है उनके परिवार के लोग भी डिस्टर्ब होते हैं।
राजिन्दर कुमार वर्मा ने बताया कि वह अपनी हर फिल्म मे कुछ नए कलाकारों को भी एक्टिंग का अवसर देते हैं। इस फिल्म मे भी उन्होंने करनाल के भी कई कलाकारो को व ३ नई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया है।