- कल जिंदल परिवार हरी झंडी दिखाएगा, कमल गुप्ता को निमंत्रण नहीं, इंदौर जाएगी ट्रेन
हरियाणा: ब्रेकिंग न्यूज : पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के ससुराल इंदौर तक सीधी ट्रेन हिसार से चलने जा रही है। डॉ. कमल गुप्ता की पत्नी डॉ. प्रतिमा गुप्ता इंदौर की रहने वाली हैं। खास बात ये है कि जिंदल परिवार इसे सेलिब्रेट कर रहा है और रेलवे स्टेशन पर इसको लेकर कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सांसद नवीन जिंदल और विधायक सावित्री जिंदल शामिल होंगे और ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
मगर इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी को निमंत्रण तक नहीं दिया गया है। रेलवे की ओर से हिसार-इंदौर के बीच सीधी ट्रेन सेवा कल यानि बुधवार से शुरू की जा रही है। ट्रेन नंबर 20957/58 हिसार-इंदौर एक्सप्रेस बुधवार शाम 4:45 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह करीब 9:20 बजे इंदौर पहुंचेगी।
वहीं वापसी में इंदौर से यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह करीब 6:45 बजे हिसार पहुंचेगी। इससे हरियाणा और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
हिसार से सोमवार, वीरवार और शनिवार को जाएगी ट्रेन
इंदौर से हिसार के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 20957 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शकूरबस्ती और रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी।
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20958 हिसार से इंदौर के लिए प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।