हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : प्रशांत महासागर में रविवार को 6 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। NCS ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.58 बजे आया। इसकी गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई।
प्रशांत महासागर के किनारे का इलाका ‘पैसिफीक रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र है, जहां पृथ्वी के लगभग 81% बड़े भूकंप आते हैं।
रिंग ऑफ फायर’ में आता है यह इलाका
भूकंप जिस क्षेत्र में आया, वह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। यह दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार दुनिया के लगभग 90% भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। 81% सबसे बड़े भूकंप भी इसी बेल्ट में दर्ज होते हैं। ‘रिंग ऑफ फायर’ में कई टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे से टकराती या एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती हैं। इसी प्रक्रिया को सबडक्शन कहा जाता है। इसी कारण यहां बार-बार भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं।
इतिहास के सबसे बड़े भूकंप भी यहीं
इसी भूकंपीय बेल्ट में इतिहास के कई शक्तिशाली भूकंप दर्ज हुए हैं, जैसे 1960 का चिली (वाल्डिविया) भूकंप-9.5 तीव्रता, 1964 का अलास्का भूकंप- 9.2 तीव्रतावैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया में हर साल करीब 5 लाख भूकंप दर्ज होते हैं। इनमें से लगभग 1 लाख भूकंप लोगों को महसूस होते हैं, जबकि करीब 100 भूकंप नुकसान पहुंचाते हैं।