- अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क, नारनौल रहा सबसे गर्म
हरियाणा: ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार नारनौल में 33.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। प्रदेश में चार जिलों में पारा 32 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच गया है।
नारनौल में पारा 33.2°C दर्ज किया गया
नारनौल में पारा 33.2°C, नूंह में 32.6°C, भिवानी में 32.5°C और महेंद्रगढ़ में 32.1°C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी तरह की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की गई है, लेकिन तेज सतही हवाएं 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…
दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर
प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। 3 मार्च को नारनौल में 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। नूंह में 32.6, भिवानी में 32.5 और महेंद्रगढ़ में 32.1 डिग्री तापमान रहा। हिसार 31.4, गुरुग्राम 31 और रोहतक 29.6 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे दोपहर में गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।
न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा
न्यूनतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक चल रहा है। करनाल में 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। चंडीगढ़ में 13.2, अंबाला में 16.2, हिसार में 16.6 और रोहतक में 15 डिग्री तापमान रहा। रात के तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और यह सामान्य के आसपास बना रहेगा। हालांकि दिन का तापमान तेजी से बढ़ने से दिन-रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में तेज गर्मी का असर महसूस हो रहा है।