March 3, 2026
3 march 1
  • बादलों के साथ बूंदाबांदी के आसार
  • 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पार

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में कल यानी चार मार्च की रात से मौसम में बदलाव दिखाई देगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण हरियाणा में बादल छाए रहेंगे। वहीं प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की होने की भी संभावना है।

प्रदेश में मार्च माह से ही गर्मी पड़ने लग गई है। जिसके कारण दिन के अलावा रात को भी तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश में अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। इससे दिन में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है।

न्यूनतम भी बढ़ा

वहीं रात के तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। नौ शहरों का रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पार कर गया। हिसार का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करनाल का तापमान सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंखे चलने शुरू

मार्च के शुरूआत से ही रात भी गर्म होने लगी हैं। रात का तापमान भी 15 से 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिसकी वजह से रात के समय भी लोगों ने गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं। वहीं दिन व रात के समय भी लोगों ने पंखा चलाना शुरू कर दिया।

अभी बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में हरियाणा में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

शुष्क बना है मौसम

वर्तमान में हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। रात्रि का तापमान: 11.0°C से 16.0°C के बीच प्रदेश के शहरों में दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिन का तापमान 28.0°C से 32.7°C के बीच चल रहा है।