- रोडवेज विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें, श्रमिकों को घर जाने में होगी आसानी
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : फरीदाबाद जिले में हरियाणा रोडवेज विभाग ने राजा नाहर सिंह बस अड्डा बल्लभगढ़ से होली को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। विभाग ने कंडक्टर व ड्राइवरों की छुट्टी कैंसिल कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि औद्योगिक नगरी में काम करने वाले लाखों श्रमिक होली पर अपने घरों को जाते हैं। ऐसे में आम दिनों की तरह चलने वाली बसे कम पड़ जाती है।
रोडवेज विभाग के पास 170 बसें
हरियाणा रोडवेज विभाग जीएम फरीदाबाद शिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली को देखते हुए लंबे रूट पर चलने वाली बसों को रोका जाएगा। ये वो रूट है जंहा पर जाने वाले सवारियों की संख्या कम होती है। ऐसे में उन बसों को दूसरे राज्यों की लगती सीमा वाले क्षेत्रों के रूट पर चलाया जाएगा।
लाखों की संख्या में काम करते है श्रमिक
फरीदाबाद में छोटी-बड़ी 30 हजार फैक्ट्री व वर्कशाप चल रही है। जिनमें अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, भरतपुर, अलवर, नूहं, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत जिले लाखों लोग काम करते है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आकर भी श्रमिक यहां पर रहते है। होली के त्यौहार को लेकर सभी अपने घरों को जाते है। ऐसे में यंहा से जाने वालों की भीड़ काफी बढ़ जाती है।
बसों की कमी, लटक कर करते है सफर
बसों की कमी के कारण अक्सर इन लोगों को सफर करने में काफी परेशानी होती है। इन लोगों को बसों में बैठने तक की जगह नही मिलती, इसलिए नो निजी वाहनों में सफर करते है। जिनमें वाहनों की खिड़कियों पर भी सवारियों को लटकते हुए सफर करते हुए देखा जा सकता है।
कम सवारियों वाले रूट की बसे बंद
लोगों के सफर और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिन लंबे रूटों पर बसे चल रही है, लेकिन वहां पर जाने वाले लोगों की संख्या काफी कम होती है, इसलिए उन रूटों की बसों को बंद करके दूसरे रूटों पर चलाया जाएगा। सभी बसे सुचारू रूप से चलती रहे, इसलिए कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएगा।