February 28, 2026
28 feb1
  • किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी, कृषि विकास मेले का करेंगे शुभारंभ

ह​रियाणा: ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र शहर दौरे पर हैं। वे अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रदेश स्तरीय नि:शुल्क (HPV) वैक्सीन अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री 2 दिवसीय कृषि विकास मेले का शुभारंभ करेंगे।

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (HPV) है। HPV वैक्सीन इस संक्रमण को रोकती है और कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करती है। इस अभियान में 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

परिवार से लेंगे सहमति

वैक्सीनेशन से पहले अभिभावकों की लिखित सहमति OTP के जरिए ली जाएगी। वैक्सीनेशन के बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा जाएगा, जिसके जरिए डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा। यह विशेष अभियान तीन महीने तक चलेगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा स्कूलों में वेक्सीनेशन होगा।

मेले का करेंगे शुभारंभ

लाडवा की अनाज मंडी में आज से 2 दिवसीय प्रदेश स्तरीय कृषि विकास मेला भी शुरू होगा। मेले का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। यह मेला प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी, आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन और नई तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जाएगी।

150 से ज्यादा स्टॉल

इस मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक खेती उपकरण और नई कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों के खेतों की मिट्टी और पानी की जांच भी की जाएगी। रोगग्रस्त फसलों की जांच व समाधान, फसल प्रतियोगिता, गृह विज्ञान से जुड़ी जानकारी और कृषि विशेषज्ञों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।