February 26, 2026
26 feb 5
  • नौकरी के नाम पर मांगे एक लाख, 70 हजार ले चुका था
  • ACB ने ट्रैप बिछाकर पकड़ा

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के कैथल में पैक्स एआर (असिस्टेंट रजिस्ट्रार) और इंस्पेक्टर को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी एक व्यक्ति से 30 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गांव पाड़ला के मांगेराम ने की थी एसीबी से शिकायत

इस संबंध में गांव पाडला के रहने वाले मांगेराम ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी। वह अपने पोते अभिमन्यु को नौकरी लगवाना चाहता था। इसके लिए पैक्स में करीब 2 साल पहले भर्ती निकली थी। पैक्स के एआर और इंस्पेक्टर ने इसके लिए उससे एक लाख रुपए उनसे मांगे थे।

दोनों ने पहले भी 8 से 10 युवाओं को नौकरी दिलवा चुके

मांगेराम ने आरोप लगाया कि उसके पोते अभिमन्यु से पहले भी एआर ऋषि महाजन और इंस्पेक्टर जसबीर ने रिश्वत लेकर करीब 8 से 10 युवाओं को नौकरी पर लगवाया था। सभी युवा 8 से 10 तक क्लास तक ही पढ़े हुए थे। इनमें से किसी से 2 लाख तो किसी से ₹3 लाख की रिश्वत ली गई थी।

इंस्पेक्टर पहले 70 हजार ले चुका था, बढ़ाने लगा था डिमांड

मांगेराम ने बताया कि उन्होंने पहले 70 हजार रुपए इंस्पेक्टर जसबीर को दे दिए थे। मगर, ये लोग लगातार डिमांड बढ़ा रहे थे। उसके पौते की नौकरी लगवाने के लिए दिए गए 70 हजार भी फंसते हुए नजर आए तो उसने इसकी शिकायत एसीबी को की। इसके बाद एसीबी मामले में ट्रैप बिछाया।

एसीबी इंस्पेक्टर सुबे सिंह ने बताया कि आरोपी ऋषि महाजन है, जो कोऑपरेटिव सोसाइटी कैथल में अस्सिटेंट रजिस्टार है, जबकि इंस्पेक्टर का नाम जसबीर है। दोनों ने पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

दोनों को ट्रैप बिछाकर पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि दोनों के किस अधिकारी से संपर्क था। कैसे ये दोनों युवक को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दे दहे थे।