- नकल रोकने के लिए 320 उड़नदस्ते तैनात
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के ईयरली एग्जाम आज (25 फरवरी) से शुरु हो गए हैं। एग्जाम सेंटर पर साढ़े 12 बजते ही स्टूडेंट की एंट्री बंद हो गई है। पहले दिन 12वीं क्लास का इंग्लिश का पेपर होगा। बोर्ड प्रशासन ने पारदर्शी और नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में पुख्ता इंतजाम किए हैं।
प्रदेश भर में 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 320 उड़नदस्तों को नकल रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ, जो साढ़े 3 बजे तक चलेगा। आधे घंटे पहले ही स्टूडेंट को एंट्री मिलनी शुरू हो गई थी।
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने बताया कि एग्जाम कराने के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में साढ़े 5 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल होंगे। जबकि लास्ट ईयर 4 लाख 65 हजार 327 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी।
3 घंटे चलेगा बोर्ड एग्जाम
सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के ईयरली एग्जाम में प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। इसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं।
वहीं, 12वीं के एग्जाम में 2 लाख 70 हजार 663 और 10वीं के एग्जाम में 2 लाख 95 हजार 748 स्टूडेंट शामिल होंगे। इसके अलावा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी आज से ही शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 5 हजार 356 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
3 पॉइंट में जानिए बोर्ड की तैयारी
उड़नदस्तों की तैनाती: बोर्ड एग्जाम के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात की गई है। इनमें बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स, एसटीएफ और जिला स्तर के उड़नदस्ते शामिल हैं।
आसपास एरिया में धारा-163: बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू कर दी गई है। केंद्र के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर एग्जाम टाइमिंट के दौरान बंद रहेंगे।
वर्जित सामान: एग्जाम सेंटर में मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक है। स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर भी कई जरूरी इंस्ट्रक्शन लिखे गए हैं। बोर्ड ने इन इंस्ट्रक्शन को पढ़ने की सलाह दी है।