February 14, 2026
14 feb 6
  • सोनीपत पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : सोनीपत जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी द्वारा बुढ़ापा पेंशन काटे जाने और विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

वहीं बुढ़ापा पेंशन और राशन कार्ड काटे जाने, ट्रेड डील से जुड़े मामलों तथा HPSC द्वारा हरियाणा के युवाओं की नौकरियों में कथित अनदेखी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।

युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश के बुजुर्गों, विधवाओं और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय गेट, हनुमान प्रतिमा के पास, गोहाना रोड, सोनीपत में किया गया। इस दौरान जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

मुख्य मुद्दों पर होगा जोर

धरना-प्रदर्शन में बुढ़ापा पेंशन और राशन कार्ड काटने के मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेड डील से जुड़े निर्णयों और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में युवाओं की नौकरियों को लेकर कथित अनदेखी को भी मुद्दा बनाया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि इन फैसलों से प्रदेश के गरीब, बुजुर्ग और युवा वर्ग प्रभावित हुआ है।