- SIT को नही मिल रहे सवालों के जबावए बिना NOC के लगाया था
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : फरीदाबाद जिले में आयोजित सूरजकुंड मेला में झूला टूटने की दर्दनाक घटना को पांच दिन बीत चुके हैंए लेकिन जांच को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हैं। हादसे की जांच के लिए गठित कमेटी अब तक अपनी रिपोर्ट सौंपने में असफल रही है। सूत्रों के अनुसारए प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित सहयोग न मिलने से पुलिस की एसआईटी की जांच प्रभावित हो रही है।
7 फरवरी की शाम को 6 बजे के करीब झूला के टूटकर गिर जाने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत सहित 12 लोग घायल हो गए थे।
SIT इन सवालों के मांगे जबाव
जानकारी के मुताबिकए एसआईटी द्वारा मांगी गई अहम जानकारियों और दस्तावेजों को अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से झूले की एनओसीए टेंडर से जुड़ी फाइलेंए मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेटए इंस्पेक्शन कमेटी की रिपोर्ट झूला स्थापित करने से पहले की मिट्टी जांच रिपोर्ट और जिम्मेदार अधिकारियों के नामों को लेकर जवाब मांगा गया थाए लेकिन इन बिंदुओं पर अब तक संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी है।
झूले लगाने के दौरान भारी लापरवाही
सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि मेले में झूले लगाने के दौरान भारी लापरवाही बरती गई। कई झूले बिना वैध अनुमति के लगाए गएए उनके तकनीकी दस्तावेजों की जांच नहीं की गई और निरीक्षण प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई। मिट्टी की मजबूती की जांच भी नहीं कराई गईए जबकि इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की थी।
आशंका जताई जा रही है कि जवाबदेही से बचने के लिए अधिकारी एसआईटी को जानकारी देने से कतरा रहे हैं।
झूला आपरेटर अभी भी फरार
इस बीचए एसआईटी ने झूले के ऑपरेटर अदनान के खिलाफ भी ठोस साक्ष्य जुटा लिए हैं। गिरफ्तारी की भनक लगते ही वह फरार हो गयाए जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले में टेंडर हासिल करने वाले मोहम्मद शाकिर और नितेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैए जबकि जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।