- नोएडा में शादी में गए थे, हार्ट अटैक आया, दो बार विधायक रहे
हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : कैथल में दो बार विधायक रहे एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान का अचानक स्वर्गवास हो गया। वे नोएडा एक पारिवारिक शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। जहां पर उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत वहां के एक अस्पताल में लेकर गए, जहां पर पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका स्वर्गवास हो गया। शहर की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पहली बार 1987 में विधायक बने
बता दें कि सुरेंद्र मदान कैथल में दो बार विधायक रहे। पहले वर्ष 1987 में उन्होंने ताऊ देवीलाल के साथ मिलकर लोकदल की सीट पर चुनाव लड़ा। उस समय कैथल में उन्होंने मिलनसार स्वभाव को देखते हुए लोगों ने उनका समर्थन किया और मदान ने इस चुनाव में जीत हासिल की। उनका ताऊ देवीलाल के साथ गहरा लगाव रहा। इस दौरान नको हरियाणा सरकार में मंत्री पद भी दिया गया। वे हरियाणा के लोक संपर्क विभाग एवं उड्ययन मंत्री रहे।
दूसरी बार भी जीत दर्ज की
उसके बाद दूसरी बार उन्होने वर्ष 1991 में कांग्रेस की सीट पर भजनलाल के साथ मिलकर कैथल विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस दौरान भी कैथल की जनता ने मदान पर भरोसा जताया और दूसरी बार सेवा का अवसर दिया।
सुरेंद्र मदन को पंजाबी समाज का बड़ा राजनीतिक चेहरा माना जाता है। सुरेंद्र के बेटे मानव मदान ने बताया कि आज दोपहर को 2:00 प्रताप गेट स्थित कल्याण भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।