February 6, 2026
6 feb 8
  • एक करोड़ के इनाम, कृषि मंत्री ने किया आगाज

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा का पशु मेला इस बार कुरुक्षेत्र जिले के केडीबी मेला ग्राउंड में धूम मचाने रहा है। यह 41वां राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी मेला 8 फरवरी तक चलेगा। इसमें पूरे प्रदेश के 23 जिलों से करीब 1500 बेहतरीन नस्ल के पशु पहुंचे हैं । इनकी 53 अलग-अलग कैटेगरी में प्रतियोगिताएं चल रही है।

कल शनिवार को मेले में होने वाले ब्यूटी कॉन्टेस्ट में गाय, भैंस और ऊंटनी के बीच में रैंप पर कैटवॉक होगी, जो पशुपालक अपनी नस्ल के पशु से प्रतियोगिता जीतेंगे, उन्हें नकद इनाम दिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए करीब एक करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसके अलावा मेले में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसान को लक्की ड्रा के जरिए बुलेट और गाड़ी मिल सकती है।
कृषि मंत्री ने किया आगाज

आज कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और मेले का आगाज किया। कल 7 फरवरी को केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। साथ में इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप अध्यक्षता करेंगे। मेले का समापन 8 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।

1 लाख पशुपालन और किसान ले रहे हिस्सा

इन तीन दिन में प्रदेश से करीब 1 लाख किसान मेले में पहुंचेंगे। हर जिले से किसानों को लाने-ले जाने के लिए बसें लगाई गई हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मेले में सरकारी और निजी संस्थाओं के 100 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। जहां नई-नई तकनीक देखने को मिल रही है। किसान और पशुपालक सीधे वैज्ञानिकों से बात करके नई जानकारी ले रहे हैं।