- 13 जिलों में भारी बारिश, 50-60 किलोमीटर के साथ आंधी चलने का अलर्ट
हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नारनौल, हिसार, रोहतक, भिवानी और फतेहाबाद में बारिश के साथ तेज ओले गिरे है, जिसे जमीन पर बर्फ जैसी चादर बिछ गई।
इसके अलावा सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और पानीपत, करनाल में भी बारिश शुरू हो गई है, जबकि झज्जर और गुरुग्राम में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में आज बारिश ज्यादा असर दिखा सकती है, जबकि पश्चिमी जिलों में ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होगी
इसके अलावा 50-60 किलोमीटर के साथ आंधी चल सकती है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जैसे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
24 घंटों में न्यूनतम तापमान औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया
वहीं, तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। अधिकतम तापमान में जरूर हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है।