January 9, 2026
9 jan 2
  • मास्क-गल्व्ज पहन घुसे 6 बदमाश, बहादुरगढ़ में आवाज सुन जागे लोगों ने बरसाई ईंटें
  • कुछ बदमाशों ने ताला तोड़ा, बाकी निगरानी करते रहे

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बदमाशों ने देर रात एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 10 लाख रुपए की ज्वेलरी चुरा ली। शोरूम पर एक साथ करीब छह बदमाशों ने दुकान पर धावा बोला। सभी फेस पर मास्क और ग्ल्व्ज पहनकर घुसे।

बहादुरगढ़ शहर के अशोक नगर क्षेत्र में बराही फाटक के डीसी ज्वेलरी शोरूम में गुरुवार-शुक्रवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने एक साथ शोरूम की गली से एंट्री ली। इसके बाद कुछ बदमाश दुकान का तालो तोड़ने लगे। इनके साथी आसपास के रास्तों पर निगरानी करते रहे।

सीधे काउंटर के पास पहुंचा बदमाश

इसके बाद बदमाश किसी नुकीली चीज से ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सभी जैकेट, फेस पर मास्क और ग्लव्ज पहने हुए थे। शोरूम के अंदर पहले एक बदमाश घुसा। वो सीधे काउंटर के पास गया। और काउंटर में रखे रुपए को निकालने लगा। बाकी के बदमाश सोने-चांदी की ज्वेलरी चुराने लगे। सारा सामान एक-एक कर बैग में भर लिया।

मकानों के गेट बाहर से बंद किए

ज्वेलरी चोरी करने के बाद बदमाशों ने आसपास के घरों के गेट बाहर से बंद कर दिए। जिससे कोई बाहर न निकल सके। हालांकि, जब कुछ पड़ोसियों को बदमाशों की आवाज सुनी तो उन्होंने घरों की छत से बदमाशों के ऊपर ईंट बरसा दी। इससे बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है। बदमाशों लोहे की नुकीली चीज से शोरूम का ताला तोड़ा। इसके बाद अलग-अलग होकर अंदर एंट्री ली। शोरूम ऑनर का कहना है कि आरोपी करीब 3 किलो चांदी और कुछ सोने की ज्वेलरी ले गए। हांलाकि, अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उधर, बदमाशों ने आसपास के घरों के बाहर से गेट बंद कर दिए। इसकी आहट सुनकर लोगों ने छतों पर चढ़कर बदमाशों के ऊपर पथराव कर दिया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए।

बहादुरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

सुबह जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तो शटर टूटा देखा। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के लोग अगर बदमाशों के ऊपर ईंट न बरसाते तो वे कुछ और भी सामान चोरी करते।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर रहे

बहादुरगढ़ लाइन पार थाना एसएचओ धर्मेंद्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। देर रात से पुलिस वारदात को लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। अभी कितने की चोरी हुई है इस बात को लेकर जांच की जा रही है।