- हिसार-अंबाला में 21, करनाल में चार ट्रेन लेट व गुरुग्राम में 2 कैंसिल
- 10 जनवरी तक मौसम में राहत मिलने की नहीं संभावना
हरियाणा में शीतलहर के साथ सूखी ठंड बढती जा रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 जनवरी तक लगातार मौसम मे गिरावट आने से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतकए झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ों से बर्फीली हवाएं मैदानों की ओर आ रही हैंए जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।
पिछले दो दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण प्रदेश में कोहरा कम हुआ है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, अधिकतम 15 डिग्री तापमान रहा। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। करनाल में चार, हिसार में 3 ट्रेन और अंबाला कैंट आने वाली 18 ट्रेनें लेट हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेनों का घंटो इंतजार करना पड़ा। वहीं गुरुग्राम में 2 ट्रेन कैंसिल रहीं।
जानिए प्रदेश में ठंड-कोहरे की वजह से ट्रेनों की क्या स्थिति….
करनाल : सचख्ंड एक्सप्रेस 2 घंटे 41 मिनट देरी, गीता जंयती एक्सप्रेस 3 घंटे, 49 मिनट देरी, उंचाहार एक्सप्रेस 8 घंटे 34 मिनट देरी से चल रही है ।
हिसार: श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 17 मिनट लेट है, जो 8:50 बजे की बजाय 10 बजे हिसार पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट लेट है और 9:35 बजे की जगह लगभग 12 बजे हिसार पहुंचेगी। कोटा-सिरसा एक्सप्रेस भी लगभग 2 घंटे लेट है और 11:35 बजे की जगह दोपहर डेढ़ बजे तक हिसार पहुंच सकती है।
अंबाला: कैंट रेलवे स्टेशन पर भी लगभग 18 ट्रेनें लेट चल रही हैं। मदुरई से चंडीगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस लगभग पौने 8 घंटे लेट है। हापा से माता वैष्णो देवी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन करीब डेढ़ घंटे, नागल डैम से अंबाला जाने वाली ट्रेन करीब पौना घंटा, हरिद्वार-भावनगर एक्सप्रेस करीब 2 घंटे, संपर्क क्रांति करीब पौने 2 घंटे, कटिहार से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस करीब साढ़े 4 घंटे लेट है। मालवा एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है।
गुरुग्राम: सातरोड-दिल्ली पैसेंजर (54086) और फर्रुखनगर-दिल्ली पैसेंजर (74036) रद्द कर दी गई है। 20474 चेतक एक्सप्रेस दो घंटे लेट है। बाकी ट्रेनें ज़्यादा लेट नहीं हैं।