January 31, 2026
bihar patna rally

नीतीश कुमार आज यानी गुरुवार को 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में भव्य समारोह हो रहा है।

नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की बात लगभग तय है।

इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो और हम के 1-1 मंत्री हो सकते हैं।

थोड़ी देर में PM मोदी हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

हरियाणा, असम, गुजरात, मेघायल, यूपी, नगालैंड और राजस्थान के मुख्यमंत्री पटना पहुंच चुके हैं। गांधी मैदान की सुरक्षा SPG के हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *