November 18, 2025
Pic 2

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने बिहार चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर आयोजित समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समीक्षा करने की जरूरत नहीं है, इस हार का कारण खुद मंत्री अनिल विज ने बताते हुए कहा कि यह नकली और झूठे नेता है जिनके ऊपर जनता विश्वास नहीं करती।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस न तो विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभा पा रही है और न ही जिन प्रदेशों में इनकी सरकार है वहां सत्ता पक्ष की। देश सभी बातों का अध्ययन करता है और देश कोई क्या कहता है उसपर भरोसा नहीं करता। चुनाव में वोट लेने के लिए बहुत कुछ कहा जाता है, मगर पार्टियां करती क्या है देश उसपर विश्वास करता है। भाजपा की जो सरकार हैं वहां काम हो रहे हैं। भाजपा ने जो कार्य किए हैं बिहार के लोगों ने वह देखा है उसके बाद ही भाजपा व नीतिश की जोड़ी को पसंद कर वोट किया है।

महबूबा मुफ्ती उग्रवाद का समर्थन कर रही है और वो उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है : अनिल विज

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि दिल्ली लाल किले के बाहर कश्मीर की आवाज गूंजी है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती यह कहती है कि दिल्ली लाल किले पर जो आतंकवादी घटना हुई है जो आतंकवादी मॉडल था, जो वह करने वाले थे, तो महबूबा उग्रवाद का समर्थन कर रही है और पहले भी इन्होंने उग्रवाद का समर्थन किया है। वास्तव में महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है। महबूबा मुफ्ती के बयान पर भड़कते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि आतंकी घटना को यह कश्मीर की आवाज बता रही है, तो इसका मतलब क्या कश्मीर की आवाज सुनाने के लिए देश में ये जगह-जगह बम विस्फोट करेंगे। उन्होंने कहा महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से इस देश की भावना के विरुद्ध बात कर रही है।

रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं : अनिल विज

प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं, वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। प्रजातंत्र में जनता का जो फैसला होता है उसे मनाना पड़ता है। बिहार चुनाव मं। उनकी (कांग्रेस) बुरी हालत हुई है। कांग्रेस व लालू प्रसाद की पार्टी को जो धूल चटाई है, वह इन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *