November 18, 2025
Bahadur Mehla

भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने धान घोटाले में शामिल बड़े अधिकारियों की जांच न करने को लेकर सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। साथ ही जिन अधिकारियों पर केस दर्ज किए गए हैं उन्हें गिरफ्तार करने की भी पुरजोर तरीक से मांग की है।

यूनियन के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि बड़े अधिकारियों ने क्या सरकार के संरक्षण में करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम दिया है। क्या इसीलिए इन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का दावा करती है, लेकिन धान घोटाले में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार न करके सरकार ने साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार 100 प्रतिशत हो रहा है।

बहादुर मैहला ने कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री किसान हितैषी होने का दावा करते हैं, लेकिन मीटिंग आढ़तियों, व्यापारियों और राइस मिलर्स के साथ करते हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। सरकार स्पष्टीकरण जारी करे कि क्या एक भी फसल एमएसपी पर खरीदी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *