November 17, 2025
Winters weather

हरियाणा में तापमान अब तेजी से गिरता जा रहा है। सुबह के तापमान के मामले में हिसार कल उत्तर और मध्य भारत के उन टॉप 10 शहरों में शामिल रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6.8°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

दिन का तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे चल रहा है। हालांकि बीते कल तापमान में कोई ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ है।

सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है। इसमें बढ़ते पॉल्यूशन का असर भी सुबह के समय दिख रहा है।

संडे को हिसार और महेंद्रगढ़ की रात जहां 6.8°C और 6.9°C के साथ सबसे ठंडी रहीं, वहीं दिन का पारा सिरसा में सबसे अधिक 28.4°C दर्ज किया गया।

हालांकि बीती रात को तापमान में मामूली सुधार दिखा। गिरते तापमान को देखें तो प्रदेश अब धीरे-धीरे ठंड की जद में आता जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इस दौरान बादल छाए रहेंगे और ठंड में कुछ इजाफा हाे जाएगा। हालांकि अभी प्रदेश में बारिश को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *