February 16, 2026
rahul bihar yatra

भागलपुर में शुक्रवार (7 नवंबर) को राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमित शाह और उनके बेटे जय शाह पर हमला बोला।

राहुल ने कहा, ‘इस देश में बस आजकल बस 50-60 लोग सपना देख सकते हैं। अंबानी का बेटा, अडाणी का बेटा, अमित शाह का बेटा।

अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता। एक रन नहीं ले सकता। उसने पूरी क्रिकेट टीम संभाल रखी है। हम चाहते हैं क्रिकेट को क्रिकेट टीम चलाए।’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बिहार को हिंदुस्तान का मजदूर बना दिया है।

पुल, सड़क, टनल, हाई-वे आप लोग बनाते हो। आप पूरे देश में मजदूरी करते हो, लेकिन आपको बिहार में नौकरी नहीं मिलती। यहां से रोजगार को मिटा दिया गया है।

बिहार से रोजगार इसलिए मिटाया गया है क्यों कि अडाणी-अंबानी जैसे लोग चाइना का माल हिंदुस्तान में बेचना चाहते हैं।

वो आपको मजदूरी करते हुए देखना चाहते हैं। जब चाइना का माल हिंदुस्तान में बिकता है तो फायदा किसे होता है। चाइना के फैक्ट्री मालिकों को होता है। अडाणी-अंबानी को होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *