February 16, 2026
dgp op singh

कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान राहुल ने 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया।

राहुल ने कहा कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम है। विधानसभा चुनाव के दौरान इस मॉडल ने राई विधानसभा सीट पर 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला।

वोटर लिस्ट में मॉडल के अलग-अलग नाम दर्ज हैं, जिनमें सीमा, सरस्वती, स्वीटी, रश्मि और विमला शामिल हैं। यहां भाजपा जीती थी।

2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनाई थी। तब भाजपा की 48 और कांग्रेस की 37 सीटें आई थीं।

राहुल ने दावा किया कि कांग्रेस 8 विधानसभा सीटों पर करीब 22 हजार वोटों से हारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *