November 3, 2025
cm saini with swami gyananand

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर बोलते हुए कहा, 10 वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की 15 नवंबर से शुरूआत होगी।

ये महोत्सव 6 दिसंबर तक 21 दिन तक चलेगा। इस साल गीता का ज्ञान दिए 5163 साल पूरे हुए हैं।

टोक्यो में गीता जयंती का कार्यक्रम हुआ। गीता के ज्ञान से हर व्यक्ति आगे बढ़ सकता है, पूरा विश्व गीता की वाणी से जुड़ रहा है। गीता मौसम में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।

इस बार गीता महोत्सव में मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य होगा। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में 16 देशों के लोग भाग लेंगे।

सीएम ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि हर दिन ब्रह्म सरोवर पर भव्य गीता महाआरती की जाएगी।

सीएम ने बताया कि विभिन्न भाषाओं में श्रीमद्भागवत की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गीता प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

1 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। बलराम कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *