November 3, 2025
randeep surjewala

कांग्रेस ने बिहार चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में हरियाणा से कांग्रेस ने 2 नेताओं को शामिल किया है।

इसमें शामिल रणदीप सिंह सुरजेवाला व प्रदीप नरवाल, दोनों ही राहुल गांधी की टीम के सदस्य हैं।

हरियाणा कांग्रेस के बड़े चेहरों में शामिल मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेसी सांसद तथा राष्ट्रीय नेता कुमारी शैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे सरीखे नेताओं के नाम भी बिहार चुनाव प्रचार से दूर रखा गया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा में पूर्व मंत्री रहे हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।

कांग्रेस की राजनीति में सोनिया,राहुल व प्रियंका तीनों के अत्यन्त विश्वस्त साथियों में शामिल है। इसीलिए इन दोनों के नाम स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

दूसरी तरफ भाजपा हरियाणा के द्वारा बिहार चुनावों में पिछले 15 दिनों से कई दिग्गजों व मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद कमान संभाली हुई है। केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी,कृष्ण लाल पंवार,विपुल गोयल ,पूर्व मंत्री असीम गोयल लगातार वहीं चुनाव प्रचार में कमान संभाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *