November 3, 2025
WhatsApp Image 2025-11-02 at 3.42.51 PM

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज देश स्वतंत्र है और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। हमारी सेनाएं देश की रक्षा कर रही हैं। आज हम किसी देश को छेड़ेंगे तो नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश की एकता और अखंडता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, इससे कोई समझौता नहीं होगा। भारत को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। देश पहले और मैं बाद में, की भावना के साथ चरित्र निर्माण व सामाजिक बुराइयों के खात्मे की ओर भी ध्यान देना होगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को यूनिटी मार्च के समापन मौके पर कर्ण लेक पर यात्रा में शामिल लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

रियासतों को किया एकजुट
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यूनिटी मार्च देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। स्वतंत्रता के समय देश में 562 रियासतें थी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने तीन रियासतों को छोडक़र बाकी को एकजुटकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया। उन्हीं के प्रयास से बाद में जूनागढ़ और हैदराबाद रिसायत को भी भारतीय संविधान को अपनाने के लिए राजी किया। जम्मू-कश्मीर की रियासत को मिलाने की जिम्मेदारी नेहरू को दी गई लेकिन यहां मामला फंस गया। जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधान, अलग विधान और अलग झंडे के खिलाफ आवाज उठाने पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जान गंवानी पड़ी। अब केंद्र सरकार ने वहां धारा 370 खत्म कर दी है और जम्मू-कश्मीर में भी दूसरे प्रदेशों की तरह देश के कानून लागू हैं। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने लक्षद्वीप में भी भारतीय नौसेना का झंडा फहराने का कार्य किया।

आतंकवाद व नक्सलवाद पर लगाम
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से आतंकवाद व नक्सलवाद और साम्प्रदायिक दंगों पर लगाम लगी है। नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों मे देशभक्ति की लहर दौड़ रही है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ एकजुट होकर देश के संसाधनों और नीतियों को राष्ट्र हित में उपयोग करने का आह्वान किया।ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *