हरियाणा आज 60 साल का हो गया। 1 नवंबर, 1966 को बने इस राज्य का स्थापना दिवस सरकार बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है।
इसे लेकर पंचकूला में 3 दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सबसे अहम बात यह है कि आज से चार बड़े बदलाव भी लोगों को देखने को मिलेंगे। इन बदलाव का सीधा असर सूबे के 23 लाख लोगों पर पड़ेगा।
सरकार इस दिन पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत करने जा रही है। साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को मिड-डे मील में पिन्नी और खीर को 31 मार्च 2026 तक के लिए शामिल करेगी।
सप्ताह में एक बार दोपहर के खाने में यह व्यंजन मिलेगा। इसके अलावा, प्रदेश की आठ लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपए महीना देगी। ये पैसे पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिए जाएंगे।