December 15, 2025
dig bhullar

पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर CBI ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है।

ये केस बुधवार को चंडीगढ़ CBI की इंस्पेक्टर सोनल मिश्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया। मामले की जांच चंडीगढ़ CBI के अधिकारी कुलदीप सिंह को सौंपी गई है।

शिकायत में लिखा गया कि भुल्लर ने अज्ञात व्यक्तियों से मिलीभगत कर अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटाई।

भुल्लर अपने सोर्सों से अधिक संपत्ति का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

16 अक्टूबर को रिश्वत केस में पूर्व DIG को बिचौलिए कृष्नु के साथ पकड़ा था। वह अभी चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद हैं।

बुधवार को CBI ने बिचौलिए कृष्नु को पहली बार 9 दिन की रिमांड लिया।

यह रिमांड भुल्लर की 14 दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने में ठीक 2 दिन पहले मिला है। 31 अक्टूबर को भुल्लर की पेशी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *