February 2, 2026
kedarnath dham

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं।

आर्मी बैंड ने बाबा की विदाई के दौरान पारंपरिक धुन बजाई। इस पवित्र क्षण का साक्षी बनने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर में पहुंचे।

बाबा की डोली केदारनाथ मंदिर से 55 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर 25 अक्टूबर को उखीमठ पहुंचेगी।

यहां अगले 6 महीने तक बाबा अपनी शीतकालीन गद्दी ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे। श्रद्धालु भी 25 अक्टूबर से ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा के दर्शन कर पाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 2 मई को खुल गए थे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार, अब तक 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

यह 2013 की आपदा के बाद दूसरा अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *