October 14, 2025
modi nitish kumar

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हुए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन NDA और महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।

खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं। इससे प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हो पा है।

JDU ने इन सीटों को लेकर BJP से फिर विचार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आज शाम को NDA की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। उधर, महागठबंधन में भी मामला फंसा है।

सोमवार को लालू यादव ने RJD कैंडिडेट्स को सिंबल दे दिया था, लेकिन महागठबंधन में दरार की खबर के बीच देर रात कई कैंडिडेट्स से सिंबल वापस ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी की आपत्ति के बाद यह फैसला लिया गया।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 अक्टूबर को हुआ था। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में वोटिंग होगी।

मतदान 6 और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। पहले फेज में पटना समेत बिहार की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण में बॉर्डर से सटे 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के ऐलान से काउंटिंग तक की प्रक्रिया 40 दिन चलेगी।

इस विधानसभा चुनाव में करीब 7.42 करोड़ वोटर हैं। इनमें 14 लाख नए वोटर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *